गरियाबंद

व्यक्ति के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है
26-May-2024 3:45 PM
व्यक्ति के निर्माण से ही  राष्ट्र का निर्माण संभव है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 मई ।
अखिल विश्व भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पूरे देश में गृहे गृहे यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन बुद्ध पूर्णिमा 23 मई से 26 मई तक किसी भी दिन गायत्री विधि विधान मंत्र के आधार पर किया जाना है। इसी तारतम्य में समीपस्थ ग्राम परसदा में लोक कल्याण एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु गृहे गृहे यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्रज्ञा मंडल परसदा के वरिष्ठ सदस्य पूरन लाल साहू ने बताया कि गायत्री परिवार का मूल उद्देश्य व्यक्ति एवं राष्ट्र निर्माण है, व्यक्ति के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। भारतीय संस्कृति में हवन का बहुत महत्व है। यज्ञ करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वही वातावरण को शुद्ध करने में अहम भूमिका निर्वहन करता है। हवन के साथ किसी भी मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है। साथ साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। हवन करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। सनातन धर्म में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान बिना हवन के अधूरा माना जाता है। 

इस अवसर पर पूरनलाल साहू, मौसमी माला साहू, हिरमत साहू, लोभांशु साहू,मुस्कान साहू,खुशबू साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट