गरियाबंद

6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
18-Mar-2024 2:05 PM
6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 मार्च।
उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला गरियाबंद संकल्प सेवा संस्थान राजिम द्वारा छ: जोड़ो का विवाह कार्यक्रम आनंद धाम नवागांव बुडेनी में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानपाठक मुन्ना लाल देवदास, साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाल साहू, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, पोखरा परिक्षेत्र संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू आदि उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। 

विवाह को संपन्न कराने में दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, संकल्प सेवा संस्थान संचालिका सुनिता साहू, सारिका साहू, चंचल यादव, निधि पठारी, योगेश ठाकुर, कृष्ण साहू, नूतन लाल साहू एवं संस्था के सभी पदाधिकारी का सराहनीय योगदान रहा। 
 


अन्य पोस्ट