गरियाबंद
भाजपा का गांव चलो घर-घर चलो अभियान
15-Feb-2024 3:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 15 फरवरी। गांव चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा खोरपा मंडल के ग्राम राखी में विधायक इंद्र कुमार साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जी ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। केंद्र एवं राज्य डबल इंजन की सरकार निरंतर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहा है। महतारी वंदन से नारी सशक्तिकरण की दिशा महत्वपूर्ण उपलब्धि राज्य सरकार प्राप्त करेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, राघवेंद्र साहू, माधो प्रसाद मिरी, नेहरू लाल साहू, कृष्णकांत नामदेव, रामकुमार साहू, मनोज साहू, संजय साहू, सुभाष यादव, अमरनाथ यदु, रामखिलावन, कंशराम, राम सिंह साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे