गरियाबंद

राजिम, 15 फरवरी। राजिम के गायत्री शक्तिपीठ में मां सरस्वती की पूजा कर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बसंत पंचमी मां सरस्वती की पर्व पूजन गायत्री महायज्ञ से शक्तिपीठ के आचार्य दीनबंधु यादव, संगीत में तुलाराम साहू ने विधिवत यज्ञ पूजन सम्पन्न किए और सिध्दी उर्फ भूमिका की विद्यारंभ संस्कार, पूर्णिमा साहू की जन्मदिवस संस्कार से मनाया गया। इस आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भी पृथ्वी पर सतयुग का आगमन पर प्रकाश डाला। पूजन यज्ञ में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता, सीता साहू, तोषणी साहू, सीता ध्रुव, महेश्वरी साहू, प्रति साहू, लोकेश्वरी दिवान, परमेश्वरी ध्रुव, प्रभा साहू, पवन गुप्ता, संतराम ध्रुव, साधु निषाद, रामनरायण यदु, रामकुमार साहू, अमृत साहू, पुरुषोत्तम दिवान आदि मौजूद थे।