गरियाबंद

राजिम महोत्सव में बांटे शुद्ध जल
13-Jan-2024 3:06 PM
राजिम महोत्सव में बांटे शुद्ध जल

राजिम, 13 जनवरी। साहू समाज के आराध्य भक्त माता राजिम जयंती के उपलक्ष्य में राजिम महोत्सव में निशुल्क जल प्रदान कर लोगों के प्यास बुझाई गई। ज्ञात हो कि भामाशाह साहू सद्भाव समिति का निर्माण एवं उद्देश्य जनहित का कार्य किया जाना है। जिसके कारण से नगर पालिका ने भी ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इस सेवा कार्य में समिति के सभी लोग सहर्ष कार्य किए हैं। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं ईश्वरी साहू का भी सानिध्य प्राप्त हुआ है। उपाध्यक्ष श्री साहू ने इस कार्य को काफी सराहा है।


अन्य पोस्ट