गरियाबंद

शिक्षा मंत्री बनने पर बृजमोहन को शिक्षक संघ ने दी बधाई
31-Dec-2023 9:48 PM
शिक्षा मंत्री बनने पर बृजमोहन को शिक्षक संघ ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 31  दिसंबर। छ.ग. शासन में बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा संसदीय कार्य मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा रायपुर संभाग के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा सचिव ओमकार वर्मा ,रायपुर जिला के अध्यक्ष सुनील कुमार नायक धरसींवा ब्लॉक के अध्यक्ष अवध राम वर्मा आदि ने। बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब अग्रवाल जी शिक्षा हित शिक्षाथ्री हित तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे। क्योंकि वह पहले भी शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। शिक्षकों की समस्याओं को भली भांती जानते हैं। अब प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। संगठन के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों से विभागीय रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। शिक्षकों की पदोन्नति क्रमोन्नति आदि समस्याएं अवश्य हल होगी ऐसा उम्मीद है।


अन्य पोस्ट