गरियाबंद

3 वाहन सहित धान जब्त
31-Dec-2023 3:53 PM
3 वाहन सहित धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 31 दिसंबर।
अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर श्री छिकारा के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई। देवभोग अनुविभाग में शनिवार को दो वाहन सहित 130 पैकेट धान जब्त किया गया। अब तक देवभोग अनुविभाग में  3300 से अधिक धन पैकेट जब्त किया गया। 

जानकारी अनुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। देवभोग एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि देवभोग अनुविभाग के अंतर्गत 15 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए है। जहाँ चौबीस घंटे सातों दिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। 

इस कड़ी में शनिवार को वाहन क्रमांक 17 एफ 7323 में 60 पैकेट एवं ओडी 08 1393 में 70 पैकेट धान के अवैध परिवहन करने पाए जाने पर जब्त कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट