गरियाबंद

मामूली विवाद पर स्वास्थ्य कर्मी की हत्या
14-Nov-2023 4:24 PM
मामूली विवाद पर स्वास्थ्य कर्मी की हत्या

ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान लगाई न्याय की गुहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 14 नवंबर।
मामूली विवाद पर स्वास्थ्य कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाई। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के है जहाँ दीपावली मनाने आये थे, मामूली विवाद के चलते  सीएमओ की पिटाई से एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई है। समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू व उसके साथियों पर युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का आरोप लगा। घटना के बाद से आरोपी सीएमओ व उसके साथी फरार है। फिंगेश्वर थानाक्षेत्र के ग्राम सेंदर का मामला है। 

मिली जानकारी के अनुसार  गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बुरी तरह  गंभीर घायल युवक नेमसिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के निवासी है, दीपावली त्यौहार मनाने गांव आये थे। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 


अन्य पोस्ट