गरियाबंद
रघुवर दास राज्यपाल नियुक्त, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने दी बधाई
21-Oct-2023 2:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 अक्टूबर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ओडिशा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने बधाई देते हुए कहा कि दास की नियुक्ति ओबीसी समाज, विशेष तौर पर साहू समाज के लिए बड़े ही सम्मान की बात है।
दास एक कुशल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी उचित निर्णय लेने में वे सक्षम हैं। भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान के प्रति उनकी गहरी समझ है। राज्यपाल दास, राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में निश्चित तौर पर, उल्लेखनीय कार्य करते हुए केंद्र सरकार और ओडिशा राज्य के मध्य ‘‘सेतु’’ के रूप में कार्य करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे