गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सरकार मना रही 20 से 27 तक किसान सेवा सम्मान सप्ताह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार द्वारा 20 से 27 अगस्त तक किसान सेवा सम्मान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं। इस सेवा सम्मान सप्ताह के तहत पहला ही दिन 20 अगस्त को नवापारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन 13 सोसायटियों से पहुंचे किसानो का सम्मान कर विधायक धनेंद्र साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहला ही दिन बैंक द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं यह बहुत ही खुशी की बात हैं।
नवापारा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किसानों के इस सम्मान समारोह के बीच विधायक श्री साहू ने कहा कि आज सरकार बैंको के माध्यम से किसानो को सम्मान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ और हमारा देश भारत किसानो का देश हैं। इसे उन्नति की ओर ले जाने के लिए सीएम भूपेश बघेल दिलो जान से लगे हुए हैं। कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। आपने भाजपा के 15 साल के सरकार को भी देखा हैं तब किसान इनके कुशासन को भोगा हैं। कर्ज से परेशान किसान फांसी लगाने और जहर खाने के लिए विवश थे। जब भाजपा की सरकार थी तो ऐसी घटनाएं प्रदेश में आए दिन सुनने को मिलती थी। हम लोग पीडि़त परिवार से मिले और देखे भी हैं पर आज कांग्रेस की सरकार हैं तो किसान पूरी तरह से खुशहाल हैं।
सीएम भूपेश बघेल जिस दिन पदभार ग्रहण किए तो मात्र 2 घंटे के भीतर किसानो के हित में फैसला लिया। यह फैसला था किसानो का कर्जा माफी,नहर पानी का पैसा माफी और समर्थन मूल्य में धान खरीदी।
भाजपा किसानों के साथ छल प्रपंच करने वाली पार्टी हैं। आप सभी को मालूम हैं कि बीते चार साल में किसी भी किसान को कोई तकलीफ नही हुई। न टोकन के लिए लाइन लगाना पड़ा, न तौलाई के लिए और न ही भुगतान के लिए। किसानो के खाते में डायरेक्ट राशि ट्रांसफर हुई। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने ऐसा भी निर्णय लिया कि जिनके पास जमीन नहीं हैं,भूमिहीन हैं,कृषि मजदूरी करते हैं ऐसे लोगों को भी भूमिहीन किसान माना गया और उन्हें भूमिहीन किसान योजना के तहत 7 हजार रूपए की राशि दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती हैं वो करती हैं। मंै प्रदेश के सभी किसानों से आग्रह करता हूं कि कांग्रेस के लिए वोट करे। आप बनाएंगे तभी सरकार बनेगी। यह कठिन समय की घड़ी हैं। किसान के हित के लिए सरकार बनाना हैं और गांव में आप सब मिलजुल कर विशेष अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करे। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार घोषणा पत्र में किसानों को बरगलाने के लिए झुठा वादा भी कर सकती हैं। इससे सावधान रहना होगा। धोखा से भी उनकी सरकार बनेगी तो किसानों के साथ फिर छल होगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एल्डरमेन रामा यादव ने किया। पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि आज महसूस होता हैं कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा किसान की सरकार हैं।
आपको मालूम हैं कि पिछले 15 साल तक सत्ता में रहे सरकार ने क्या किया? और आज कांग्रेस की भूपेश सरकार क्या कर रही हैं? इस पर विचार करने की जरूरत हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दानी राम साहू, अयोध्या प्रसाद गिलहरे, आशुतोष तिवारी, फुलदास मानिकपुरी, चंद्रहास साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, मंडी अध्यक्ष गोपेश ध्रुव, मेघनाथ साहू, अनुप खरे, अजय साहू, राकेश सोनकर, राजा चावला, हेमंत साहनी, असफाक लखानी, हेमंत साहनी, मिथलेश साहू, दुर्गेश साहू, करूणा शिंदे, दानेश सिन्हा, नरसिंग साहू, मनोज साहू, खुमान कार्ले, इंद्रकुमार साहू, सेवाराम श्रीवास, वाकेश साहू, हेमंत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।