गरियाबंद

विलुप्त प्रजाति चौसिंगा का शिकार, 4 गिरफ्तार
18-May-2023 6:00 PM
विलुप्त प्रजाति चौसिंगा का शिकार, 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 मैनपुर, 18 मई ।
वन परिक्षेत्र  मैनपुर के सालेभाट के जंगल में वन विभाग की टीम एवं वन प्रबंधन समिति ने चार शिकारियों को चौसिंगा का अवैध शिकार करते हुए धर दबोचा। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि सालेभाट गांव के पास चार शिकारी चौसिंगा का शिकार कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मृत 2 चौसिंगा के शावक को बरामद किया। संजीत ने बताया कि वन विभाग की टीम ने चारों शिकारी  हेमंत नेताम (30), अवध सिंह (30), लोचन (25) तीनों निवासी कोदोभाट, गेंद लाल गौड़ (31) कुनारी को सालेभाट बीट क्रमांक 992 1050 सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसमें 3 को रात और एक को आज सुबह गिरफ्तार किया है। चारों शिकारियों ने चौसिंगा का शिकार करना कबूला।

चारों आरोपियों को वन विभाग की टीम ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भिज दिया गया। 

मृत दोनों चौसिंगा के शव को बरामद कर नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

जानकारी के मुताबिक चौसिंगा हिरण की एक विलुप्त होती प्रजाति है। एक समय तक देश में 75 फीसदी हिस्से में चौसिंगा बहुतायत में पाए जाते थे, लेकिन अब इनकी आबादी देशभर में घटकर करीब 5000 की रह गई है। लगातार कटते जंगल व कृषि बढऩे के साथ ही चार सींगों का होने वाला शिकार चौसिंगा के विलुप्त होने की कगार पर पहुंचने सबसे बड़ा कारण है। चौसिंगा के सिर पर दो सींग होते हैं, साथ ही दो सींग उसके माथे पर भी होते हैं।


अन्य पोस्ट