गरियाबंद

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल दास वैष्णव का निधन
04-May-2023 8:13 PM
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल दास वैष्णव का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 4 मई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल दास वैष्णव का बुधवार को निधन हो गया, वो 85 वर्ष के थे, पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

कमल दास वैष्णव मैनपुर क्षेत्र में भाजपा के बहुत पुराने और वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते थे। मैनपुर क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा जा  सकता। काफी लंबे समय तक भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर भी रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र समेत पार्टी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद पार्थिव शरीर पर मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी, उनके पुत्र रामदास वैष्णव ने उन्हें मुखाग्नि दी।


अन्य पोस्ट