गरियाबंद

गायत्री शक्तिपीठ में विभिन्न संस्कार
16-Apr-2023 6:32 PM
गायत्री शक्तिपीठ में विभिन्न संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 अप्रैल। गायत्री शक्तिपीठ राजिम में वैदिक मंत्रों के साथ विभिन्न संस्कार जिसमें विवाह संस्कार, जन्म संस्कार, यज्ञों पवित्र, एवं पुंसवन संस्कार अध्यात्मिक मंत्रों के साथ विधिवत किया जाता है। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ राजिम इकाई प्रमुख रामकुमार साहू ने देते हुए कहा कि बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ राजिम में 15 पन्द्रह गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार अध्यात्मिक मंत्रो के द्वारा मां भगवती महिला मंडल के द्वारा पांच कुण्डी गायत्री महायज्ञ के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आओ गढ़े संस्कार वान पीढ़ी के तहत सभी गर्भवती माताओं को पुंसवन संस्कार के बारे में बताया जिससे गर्भवती माताओं प्रभावित हो कर संस्कार वान पुत्र-पुत्री की कामना करते हुए पुंसवन संस्कार किया। इस कार्यक्रम में पद्मनी साहू, कौशल्या साहू, मोहिनी साहू,निरा साहू, अन्नपूर्णा धृतलहरे, कुसुम धरमगुढि़ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। मंदिर परिवारजन शेखर यादव ने मंत्रोच्चार के साथ पुंसवन संस्कार सम्पन्न किया गया सहयोग संतोष साहू, लक्ष्मी साहू, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता, सीता साहू, सरिता यादु, दिपा   साहू,सीतु ध्रुव आदि कार्यक्रम में सहभागी रहे।

गायत्री शक्तिपीठ राजिम ब्लाक फिंगेश्वर इकाई राजिम अंतर्गत इस क्षेत्र के सभी गर्भवती माताओं बहन से निवेदन करते हुए इकाई प्रमुख रामकुमार साहू ने कहा गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार अवश्य करें और आने वाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं।


अन्य पोस्ट