गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 मार्च। मंहगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, वेतन विसंगति सहित 4 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से एवं सभी तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को इस क्रमिक आंदोलन को निरंतर सफल बनाने की अपील की है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक यशवंत साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिव कुमार सिन्हा, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा, जिला सचिव नरेश साहू, मोहित मिश्रा, शोभा राम साहू, किशोर निर्मलकर ने बताया कि 4 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन ज्ञापन व आंदोलन की राह पर है जिसके आज को पूरे प्रदेश के जिला व तहसील मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
कर्मचारी नेताओं ने शासन की उपेक्षापूर्ण नीति से आक्रोश व्यक्त करते हुये अपनी मांगों के संबंध में बताया कि लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एल.बी. संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास, वन विभाग, पशु पालन सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनोक 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौपी जाये।
इसी तरह प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाये। जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाये। साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जाएं।
प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी, पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित किया जाये।
उक्त मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने शासन से शीघ्र निराकरण का आह्वान किया। साथ ही आज के कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोगी साथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार यदु, तिलक राम ध्रुव, चोवा राम बंजारे, ओम कुमार वर्मा, प्यारे लाल साहू, राम खिलावन निर्मलकर, राजेन्द्र नाग, सुनीता यादव, श्यामा अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, आत्मा राम साहू, टूकेश्वर सेंगर, संजय महाडिक़, नेतराम साहू, अरुण प्रजापति, रेखू राम साहू सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।