गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को जन्मदिवस पर दी बधाई
02-Mar-2023 2:54 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को जन्मदिवस पर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 मार्च।
पूर्व सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू जी को जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल, नवापारा के कार्यकर्ताओं ने सिरकट्टी आश्रम (पांडुका) पहुंचकर बधाई दी। मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता एवं् भाजपा प्रतीक गमछा भेंट कर उनकी लंबी आयु की कामना की।

जन्मदिवस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ नेता विजय गोयल, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल जगवानी, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, बॉबी चावला, दयालु गाड़ा, भूपेंद्र सोनी, रेशम हुंदल, धीरज साहू, माया राम साहू, हितेश मंडई, मनीष देवांगन, टिंकू सोनी, चेतन साहू, प्रितेश साहू, रजत राजपूत, अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा, धनमती साहू, हर्षा कंसारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट