गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 फरवरी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 फरवरी गुरुवार को गरियाबंद जिला के राजिम मंडल में भाजपा जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक आहुत की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनाव की लेकर जीत का मूलमंत्र दिया।
इस अवसर पर ओम ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। चार साल में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बेहाल कर दिया है। विकास के रूप पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ की पहचान आज लूट, हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार वाला राज्य बन गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। जनता फिर से भाजपा की सबका साथ सबका विकास वाली सरकार चाहती है।
भाजपा के अमृततुल्य कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे, तो चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर उनके साथ महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, जिला प्रभारी डॉ लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा संदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी सहित, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों एवं समस्त मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने की।
भाजपा प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दोनों नेताओं का फूलमाला पहना का आत्मीय स्वागत किया।