गरियाबंद
गणतंत्र दिवस पर राजिम में शान से लहराया तिरंगा
29-Jan-2023 3:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 29 जनवरी। शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शासकीय, प्राइवेट के अलावा अनेक कार्यालयों में झंडा फहराया गया। स्कूलों में तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान, सास्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा- जितेंद्र सोनकर ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, संदीप शर्मा, जितेन्द्र सोनकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा-कुलेश्वर साहू, सभापति पुष्पा गोस्वामी, सी.एम.ओ. चंदन मानकर, विनोद सोनकर, टंकु सोनकर, लेखा महोबिया, एल्डरमैन ताराचंद मेघवानी, गिरीश राजानी, रामानंद साहू, लखनलाल सिन्हा, रामकुमार गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय धूमा में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश साहू ने ध्वजारोहण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे