गरियाबंद

योग से व्यक्तित्व में निखार-कमल
17-Jan-2023 3:02 PM
योग से व्यक्तित्व में निखार-कमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 जनवरी।
नगर के शासकीय रामबिशाल पांडेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सहज योग के तत्वावधान में बच्चों को मेडिटेशन व योग की क्रियाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व्याख्याता कमल सोनकर ने बताया कि इस मेडिटेशन कार्यशाला द्वारा रासेयों के स्वयंसेवकों को शारीरिक और मानसिक स्वस्थता हेतु योग और ध्यान के महत्व की जानकारी दी गई। यह मुख्य रुप से आत्म बोध का प्रचार है जिससे कुंडलिनी जागृत होती है। जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। 

कार्यशाला में मुख्य रूप से सहज योग के सदस्यों ने छात्रों व शिक्षकों को मेडिटेशन की क्रिया की जानकारी दी साथ ही अभ्यास भी करवाया। छात्रों ने मेडिटेशन व योग को सुखद अनुभव बताया। 
कार्यशाला में प्राचार्य बी.एल. वर्मा, प्राचार्य (अंग्रेजी) संजय एक्का, वरिष्ठ उपप्राचार्य बी.एल. ध्रुव,  व्याख्याता आर.के यादव, एम.के चंदन, एम.एल. सेन, सागर शर्मा, संतोष सूर्यवंशी, समीक्षा गायकवाड़, गोपाल देवांगन, विक्रम सिंह ठाकुर, व्यायाम शिक्षिका शिखा महाडिक़, कार्यालय सहायक श्यामरतन साहू, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट