गरियाबंद
किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू को दी बधाई
16-Sep-2022 4:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्र के अनेकों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर श्री साहू को बधाई दी। जिसमें प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल नायक, जिला मंत्री मनीष देवांगन, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा नवापारा मण्डल चेतन साहू, सरपंच बुद्धेश्वर, रूपेन्द्र चंद्राकर, योगेन्द्र कंसारी, राजू रजक आदि आदि शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे