गरियाबंद

क्षेत्रवासियों को जनसंपर्क राशि प्रदान करने सांसद सुनील का आभार माना
16-May-2022 3:34 PM
क्षेत्रवासियों को जनसंपर्क राशि प्रदान करने सांसद सुनील का आभार माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 मई। 
रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी के द्वारा प्रदान किया गया जनसंपर्क राशि का वितरण ग्राम पंचायत उल्बा में भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू की उपस्थिति में प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को तिलक लगाकर एवं श्रीफल से सम्मान कर जनसंपर्क राशि प्रदान किया गया। महामंत्री नेहरू लाल साहू ने सांसद सोनी जी को क्षेत्र के जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं जनसेवा के प्रति तटस्थता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। नेहरू साहू ने बताया कि कोरोना काल से लेकर अब तक क्षेत्र की जनता को सहयोग एवं विकास के अनेक कार्यों का सौगत देकर सांसद सोनी अनेक जनसेवा प्रत्यक्ष उदाहरण बना।

अभनपुर क्षेत्र के लोगों को सांसद सोनी ने जनसंपर्क राशि जनपद पंचायत अभनपुर के माध्यम से विभिन्न पंचायतों के खातों में आरटीजीएस कराकर पंचायतों के द्वारा हितग्राहियों को प्रदान करवाया। जिसमें जुलूम, परसदा, कोलर, सारखी, कन्हेरा, उल्बा खट्टी, खोरपा, टेकारी, रवेली, कुर्रा, चंपारण, जौंदी, तर्री, भटगांव के जरूरतमंद एवं महिला स्व सहायता समूह शामिल है। इस अवसर पर भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सोनवानी, उपसरपंच किरण यादव, महिला मोर्चा महामंत्री एवं पंच अंबिका कोसले, गीता तारक, जानकी यादव, आमीन मारकंडे, उमा धृतलहरे, संतोषी धीवर, भोज बाई धिवर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट