गरियाबंद

दुर्घटना रोकने चिन्हांकित क्षेत्र में बोर्ड लगाया
15-May-2022 4:31 PM
दुर्घटना रोकने चिन्हांकित क्षेत्र में बोर्ड लगाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 15 मई । 
जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी  चिंहाकित दुर्घटना जन्य क्षेत्रों  में सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए मिशन जीव रक्षा के सदस्य की उपस्तिथि में एसपी जेआर ठाकुर, एस डी एम विश्वदीप यादव, डीएसपी निशा सिन्हा, मनीष ध्रुव  सरपंच संघ अध्यक्ष, अजय सिंह बोर्ड लगा शुभारंभ किया।

एसपी जे आर ठाकुर ने बताया कि जिले के चिन्हांकित दुर्घटना जन्य 150  स्थानों  पर बोर्ड लगाया जाना है, आज पहला बोर्ड दुर्घटना जन्य स्थान  एनएच 130 सडक़ मार्ग  लोहा रपटा पैरी नदी पुल के बीच सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए बोर्ड लगाया गया। उक्त बोर्ड मे मिशन जीव रक्षा के सदस्यों का नाम वा मोबाइल नंबर अंकित किया गया है, जिससे पीडि़त व्यक्ति सहायता के लिए उक्त मोबाइल नंबर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।
ग्राम-मालगांव, थाना- सिटी कोतवाली गरियाबंद द्वारा मिशन जीव रक्षा के सदस्य, ग्राम-मालगांव,  कन्हैया राम निषाद, भीम निषाद, भावेश राम, राम स्वरूप  का नाम अंकित किया गया है।


अन्य पोस्ट