गरियाबंद
भाजपा शक्ति केंद्रों में बैठक
12-May-2022 3:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शक्ति केंद्र ग्राम कुर्रा के अंतर्गत आलेखुटा, सोनेसिल्लि, उमरपोटी, के बूथ अध्यक्षों की बैठक शक्ति केंद्र प्रभारी तनु मिश्रा के द्वारा लिया गया बैठक में ग्राम कुर्रा गणेश निर्मलकर, उमरपोटी प्रेम कुमार सेन, आलेखुटा झाडूराम सिन्हा की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी पर सभी शक्ति केंद्रों एवं सभी बूथों में भाजपा कार्य विस्तार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित कर लोगों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे