गरियाबंद

समाज की बैठक में कई विषयों पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की जिला प्रबंध कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 18 दिसम्बर को राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर में निर्मित भवन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित की गई थी।
बैठक प्रदेशाध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर(से.नि. भापुसे), प्रधान संरक्षक बीपीएस नेता, जी एस धनंजय, (से.नि.भाप्रसे) कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल कोर्पे की उपस्थिति में हुई। समाज के महासचिव हेम लाल नायक ने बैठक में ऐजेंडा को रखकर विस्तार से समझाते हुए प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारियों को अब तक के समाज हित में किये कार्यों से अवगत कराया। जैसे पेशा ऐक्ट के तहत जनजातीय हित में बनी कानून व्यवस्था , अधिकार, संशोधन, 170( ख), का (क)से संबंधित जानकारी, आरक्षण, अनुसूचित क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में आरक्षण, पदोन्नति, बैकलाँक भर्ती, जाति प्रमाण पत्र बनवाने असुविधा, फर्जी जाति प्रमाण के सहारे नौकरी करने जैसे अनेक संविधानिक मुद्दों को लेकर तथा कुछ मुद्दों पर सरलीकरण करने सरकार को छग सर्व आदिवासी समाज के पदधिकारियों के द्वारा सुझाव व माँग पत्र सौंप दिये जाने की जानकारी दी गयी। जिसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने आदेशित किया गया है ताकि कठोरता से अमल में लाया जा सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह, प्रधान संरक्षक ़ प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष आदिवासी बाहुल्य विकासखंड छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसेला में प्रशिक्षित डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी से अवगत कराया। चिकित्सकों की कमी के चलते गरीब भोले-भाले आदिवासी समाज इलाज से वंचित हो रहे हैं, असमय मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। शासन से चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करवाने की बात रखी।
इस मौके पर कल्याण सिंह बरिहा उपाध्यक्ष, आर बी सिंग(सेनि.न्याय.)उमेश ध्रुव सदस्य, हीरा लाल नायक महासचिव, शीतल ध्रुव अध्यक्ष युप्र, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग कुंदन सिंह ठाकुर, एन एस ठाकुर, बी आर नायक, दौलत कुंजाम जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, भवेश, दीन ध्रुव छुरा सहित प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।