गरियाबंद

निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र- सलीम
13-Dec-2021 5:23 PM
निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र- सलीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 13 दिसंबर।
शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत खैरझिटी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 11  से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत खैरझिटी के सरपंच विशाखा बाई ध्रुव , अध्यक्षता पी के भोई  (प्राचार्य शास. महाविद्यालय छुरा), विशिष्ट अतिथि सलीम मेमन जी (जनभागीदारी अध्यक्ष छुरा) तथा विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत खैरझिटी के उपसरपंच उमान सिंह ठाकुर, मनोहर सिंग ध्रुव (ग्राम पटेल), लोकेश्वर वर्मा(जनभागीदारी सदस्य ), नागवंशी दीवान ( सचिव) छबीला सेन(रोजगार सहायक),पहाड़ सिंह ध्रुव (पूर्व सरपंच), बाबूलाल ठाकुर (ग्राम अध्यक्ष) संतराम ठाकुर, बलीराम ठाकुर, शीतल ध्रुव (समाज सेवक) पुनितराम (इंटक ब्लांक अध्यक्ष, प्रहलाद ठाकुर, महिला कमांडो,और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सलीम मेमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने छात्रों को कहा कि आप निस्वार्थ भाव से लोगों का सेवा करो, अभी कोरोना काल में स्वयंसेवक के योगदान को उन्होंने सराहा और धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवस तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्राम में जागरूकता संबंधी कार्य किया जायेगा।
 


अन्य पोस्ट