गरियाबंद

धूमधाम से मनी दीपावली
08-Nov-2021 5:22 PM
धूमधाम से मनी दीपावली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 नवंबर।
नगर सहित ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांवों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व गणेशजी की पूजा अर्चना की गई। मध्यरात्रि को भगवान शंकर व पार्वती की प्रतिरूप गौरी गौरा का मूर्ति बनाकर गांव में भ्रमण कराया गया। सुबह होते ही इनका विसर्जन किया गया।

अंचल सहित ग्राम भेण्डरी में शुक्रवार को घर-घर गोवर्धन पूजा की गई। सुबह पशु पालकों ने पंरपरागत रूप से गौमाता के गले में फूलमाला पहनाकर सिर पर मोरपंख और पैर में घुंघरू बांध कर उन्हें सजाया।

गोवर्धन पूजा के दिन गौयों को सोहाई बांधकर खिचड़ी खिलाई गई, वहीं भाई दूज के दिन मातर त्यौहार मनाया गया, जिसमें अखाड़ा कार्यक्रम भी रखा गया था। इस अवसर पर ग्राम भेण्डरी के सरपंच नीलकंठ सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ साहू, चुनू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट