गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अन्तर्गत जिला-गरियाबंद कांग्रेस सेवादल अमितेश शुक्ल पूर्व मंत्री एवं विधायक राजिम के मार्गदर्शन से जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा जिला स्तरीय बैठक 18 सितंबर को विश्राम गृह छुरा में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार भावसिंग साहू जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गरियाबंद राजेश गुप्ता प्रदेश महामंत्री एंव प्रभारी रायपुर संभाग मधुबाला रात्रे सभापति महिला बाल विकास विभाग गरियाबंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल पूरे देश और प्रदेश मे पहले के अपेक्षा संगठन काफी सक्रिय हुआ है। जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के नेतृत्व में बागडोर आया है। कांग्रेस सेवादल को एक नया मुकाम मिला है। स्व इंदिरा स्व राजीव का कांग्रेस सेवादल के रूप में राहुल के मंशानुरूप कार्य करते हुए पोलिंग बूथ तक कांग्रेस सेवादल का सिपाही तैयार करना है और यह कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सेवादल जिला गरियाबंद जब चाहेगी तो हम 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाएंगे। इस कड़ी में भावसिंग साहू ने कहा कि पार्टी में संगठन सर्वोपरि है, संगठन है, तो पार्टी है। मंैने वर्धा महाराष्ट्र में प्रशिक्षण लिया है, सेवादल के महत्व को जानता हंू पार्टी के लिए मेरे से जो सहयोग होगा मैं तैयार हूं।
इसी क्रम में प्रदेश महामन्त्री राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सेवादल को कमजोर न समझे, संगठन में शक्ति है। आप लोग संगठित एवं मजबूत होइए आपका महत्व हर स्थान पर अग्रणी होगा सेवादल का कार्यकर्ता होना ही अपने आपमें गर्व की बात है, क्योंकि सेवादल अनुशासन त्याग एंव समर्पण से ओत-प्रोत रहते है।
मधुबाला रात्रे ने कहा कि सेवादल के परिधान एंव अनुशासन से प्रभावित हंू सेवादल हेतु संभव मदद के लिए तैयार हूं। उद्बोधन के क्रम में-अशोक मक्खु दीक्षित ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इसी क्रम में -प्रह्लाद यदु, होरीलाल साहू, रामकुमार साहू, वेणु वेंकटेश्वर डोंगरे ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे- बाबा यशपेंद्र शाह अब्दुल समद खान रिजवी, दिलीप बघेल, छोटन लाल चन्द्राकर, होमन सोनी, सलीम मेमन, डॉक्टर योगेश चन्द्राकर, राम प्रकाश देवांगन, डोमन लाल तारक, नरेन्द्र कुमार बाय, चुम्मन साहू, साधुराम निषाद, युवराज साहू,राजेश जगत, डोमार सिंह मरकाम, परदेशी राम सिंह, बलराम नीरबंशी, ठाकुर राम मरकाम, रामकुमार साहू, छन्नू, कूलेश्वर, गुनितराम, रामजी, हिरालाल, रोशन सिंह, प्रदेश सचिव मोतीलाल, मालती बाई आदि कार्यक्रम का संचालन सुघरमल आड़े जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एंव आभार प्रदर्शन नियाज अहमद खान प्रदेश सचिव सेवा दल द्वारा किया गया।


