गरियाबंद

तीज मिलन समारोह, स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत
16-Sep-2021 6:47 PM
तीज मिलन समारोह, स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजिम, 16 सितंबर।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय की पत्नी सुअंजना उपाध्याय के द्वारा शहर के मंगल भवन में तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया। 
कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्तियों ने श्रीमती उपाध्याय के साथ शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। उसके बाद उनके द्वारा सभी बहनों को सुहाग की सामग्री भेंट करते हुए हल्दी, कुमकुम लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान गीत, भजन, नृत्य, प्रश्नावली का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया था। 

विजयी प्रतिभागियों को श्रीमती उपाध्याय के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया। सभी बहनों ने तीज मिलन का कार्यक्रम उत्साह और हर्ष से मनाया। एक दूसरे को तीज मिलन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संध्या शर्मा ने बहुत ही सुंदर तरीके से बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए संचालन किया। 

इस अवसर पर शैल शर्मा, सुशीला तिवारी, छाया राही, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, मीता महाडिक़, सोनल महाडिक़, पूर्णिमा चंद्राकर, अंजू नायक, कमला थवानी, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, लता दुबे, विनीता शर्मा, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, मंजू गुप्ता, अनिता यादव, मधु नत्थानी, अनिता तंबोली, सरिता चंद्राकर, सुकवारो साहू, अनिता शर्मा, श्रद्धा पालकर, मीना मिश्रा, दीप्ति मिश्रा,  ऋ चा श्रीवास्तव, तृप्ति तिवारी, केसर शर्मा, शशि ठाकुर, सुजाता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बहने मौजूद थी।
 


अन्य पोस्ट