दुर्ग
मोदी आर्मी ने सिर मुंडन कराकर जताया विरोध
17-Jun-2021 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 जून। मोदी आर्मी संगठन ने भूपेश सरकार वादा निभाओ आंदोलन के छठवें दिन प्रदर्शन करते हुए सदस्यों ने अपना सिर मुंडन करवाकर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं से किए घोषणा पत्र को फाड़ कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदेश सरकार वादा निभाओ के नारे भी लगाए। ज्ञात हो कि मोदी आर्मी के सदस्य विगत एक सप्ताह से प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है, जिसके तहत बुधवार को बैगापारा में शीतला मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिर मुंडवाने वाले अनेन्द ताम्रकार, गोपाल चंद्राकर, राकेश साहू, प्रकाश बंजारे सहित मोदी आर्मी के वरुण जोशी, यश कसार, शुभम यादव, दुर्गेश रामटेके, उमेश शाश्वत, आकाश यादव, कपिल, सागर, धीरज, अनीश, संस्कार, प्रियंक आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे