दुर्ग
मोदी आर्मी ने किया अनूठा प्रदर्शन
15-Jun-2021 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 15 जून। मोदी आर्मी द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ वादा निभाओ अभियान के तहत अनूठा प्रदर्शन किया। भैंस को प्रदेश सरकार का प्रतीक बनाकर कार्यकर्ताओं ने बीन बजाकर प्रदेश सरकार को जगाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 17 जून को भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का वायदा किया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा कि सरकार को वायदा पूरा करने पहल करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वरुण जोशी, अनेंद ताम्रकार, शुभम यादव, उमेश शाश्वत, इशू यादव, कपिल, संस्कार, सागर आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे