दुर्ग
भाजपा ने मोदी का माना आभार
09-Jun-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 जून। भाजपा उत्तर मंडल पाटन की नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर की अध्यक्षता में रेस्टहाउस तर्रा में रखा गया था। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कई प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किया गया। साथ ही 18प्लस मुफ्त वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों को दिवाली तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
उक्त बैठक में कैलास यादव महामंत्री, उपाध्यक्ष गण महेश वर्मा, टीकाराम साहू, दिलीप साहू, गजेंद्र मढ़रिया, मंत्रीगण कुंदन देवांगन, ललित सोनकर, रमाकांत यदु, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जनक साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे