दुर्ग

बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना
06-Jun-2021 6:24 PM
बढ़ती महंगाई के  विरोध में धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 6 जून।
देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कल कांग्रेसियों  ने धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने देश मे बढ़ती हुई महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को कोसते हुए अपने हाथों में तख्ती लेकर महंगाई कम करने की मांग की। 
प्रमोद सिंह राजपूत ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र की भाजपा वाली मोदी सरकार जिम्मेदार है। राजेश्वर सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ महंगाई बढ़ाने का काम करते हुए उद्योगपति अंबानी व अडानी जैसे चंद लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। 
के रवि कुमार ने कहा कि आम जनता कोरोना महामारी  से त्रस्त है ऐसे में  महंगाई से राहत देने के बजाय मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल सहित आवश्यक सामग्रियों में कीमते बढ़ा दी है। मनहरण यादव ने कहा कि मोदी सरकार को आम जनता की फिक्र नहीं है इसीलिए वो सिर्फ बड़े घरानों के हित मे लगे हुए है।

इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पार्षदगण, एल्डरमैन व बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 


अन्य पोस्ट