दुर्ग

जनता को महामारी के बाद महंगाई की ओर ढकेला- वोरा
06-Jun-2021 5:12 PM
 जनता को महामारी के बाद महंगाई  की ओर ढकेला- वोरा

दुर्ग, 6 जून। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य तेल एवं रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरने के ऐलान किया था। विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस जनों के साथ अपने निवास पर ही धरने पर बैठे। 
उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की आमजनता को विपत्ति की तरफ धकेल दिया है।  धरना प्रदर्शन के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, महीप सिंह भुआल, राजेश शर्मा, देव सिन्हा मौजूद थे।

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में एक वर्चुअल धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम पद्मनाभपुर में रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित हुए। सभी अपने हाथ में तख्ती लिए डीजल एवं पेट्रोल में वृद्धि वापस लो रसोई गैस की मूल्यवृद्धि वापस लो जनता पर अत्याचार बंद करो मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता देवेश मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संदीप वोरा, आयुष शर्मा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, मासूब अली, विकास यादव, एनी पीटर, राजकुमार पाली, पाशी अली, हिमांशु सिन्हा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का धरना आंदोलन
देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सभी कांग्रेसजन अपने अपने घरों में धरना आंदोलन किए। इसी के तहत आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने अपने निवास में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें  गया पटेल, हेमंत तिवारी, वार्ड पार्षद नजहत परवीन, तामेश्वर साहू विशेष रुप से उपस्थित रहकर देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार को जमकर कोसा और इस बात का संकल्प लिया कि जब तक देश में केंद्र की मोदी सरकार महंगाई कम नहीं करेगी तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढते महंगाई के विरोध में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क सोशिल डिस्टेंगी का पालन कर एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के सोनू साहू, शहर उपाध्यक्ष रवि साहू, जिला संयोजक गोल्डी कोसरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट