दुर्ग

चप्पल चुराने का आरोप लगाते पीटा
03-Jun-2021 4:55 PM
चप्पल चुराने का आरोप लगाते पीटा

दुर्ग, 3 जून। चप्पल चुराने का आरोप लगाते हुए आरोपी ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया.

पुलिस के मुताबिक गंजपारा बांधा तालाब शीतला मंदिर के पास वार्ड 36 निवासी कर दास मानिकपुरी  मजदूरी का कार्य करता है। एक जून को वह काम से वापस आने के बाद घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अनिल कुंजाम शराब के नशे में प्रार्थी के घर पहुंचा और कहा कि तूने मेरे घर के पास आकर मेरा चप्पल चुराया है, मुझे चप्पल खरीदने के लिए पैसा दे। जब प्रार्थी ने कहा कि उसने कोई चप्पल नहीं चुराया है तो नशे में आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हाथ मुक्का एवं लकड़ी की पटनी से प्रार्थी को मारा। इससे प्रार्थी के हाथ पीठ आदि में चोटें आई। 

मारपीट के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट