दुर्ग

भाजपा ने किया सफाई कर्मवीरों का सम्मान
27-May-2021 5:06 PM
भाजपा ने किया सफाई कर्मवीरों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई।
दुर्ग जिला भाजपा सेवा ही संगठन अभियान के तहत फ्रंट लाईन सफाई  कर्मचारियों का सम्मान  किया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार पांचवे दिन भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा पटरी पार मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 व 18 जवाहर नगर औधोगिक क्षेत्र व कादंबरी नगर के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया । 

सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना काल में सभी को स्वस्थ बनाए रखने हेतु सफाई कर्मचारियों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की है एवं उनका सम्मान करने का निर्देश दिया है। सफाई कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाये रखने का कार्य आप सब ने निरंतर किया है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी आप सबकी कृतज्ञ है।  

जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांत का पालन करते हुए समाज के अंतिम छोर के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा करने एवं उनमें आत्मविश्वास का संचार करने की दिशा में सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत अब तक 20 वार्ड के सफाई कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम किया गया है।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ  प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर सहित पटरीपार सिकोला भाठा मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल,वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तेखन सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप साहू, धूपचन्द जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे  एवं सफाई कर्मचारियों विशाल सांडेकर, लक्ष्मीनाथ, तामेश्वर, कार्तिक, विनोद, मंजीत, चंदन, मुकेश, लक्ष्मी, शशि बाई, रेखा, कल्याणी, बलबीर, शंकर, ताराचंद,  दुखतु, धन्नूलाल, रितादीप, भारती सोनी, जगतिन बाई, सीता बाई, अन्नी गायकवाड़, रेखा सोनवानी, व विजय ड्राइवर आदि का उपहार पैकेट भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष लुकेश बघेल ने किया।  
 


अन्य पोस्ट