दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 मई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर व जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने क्षेत्र के गांव में जाकर मास्क, सेनेटाइजर व कोरोना पीडि़त परिवारो से मिलकर राहत राशि प्रदान किया।
राजीव पुण्यतिथि के अवसर पर मचान्दुर चौकी, व स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर कर्मचारियों को मास्क वितरण कर उनका उत्साहवर्धन कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, स्थानीय संरपच व कार्यकर्ता, उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन कोकड़ी, पाऊवारा, खोपली, घुघसीडीह , कातरो, मचान्दुर, रिसामा के पंचायत भवन मे आयोजित हुआ। ग्राम पाऊवारा में इस अवसर नव निर्माणधीन चौक का नामकरण राजीवगांधी चौक किया गया। आगामी दो दिनों में भी अन्य गांव मे भी पहुंचकर दवाई किट व सुखा राशन वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।