दुर्ग

राजीव पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
23-May-2021 7:39 PM
 राजीव पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

डभरा, 23 मई। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सम्मानित कर उपहार भेंट किया गया।

कग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल तिवारी ने बताया कि  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन समस्त लोगों की जो वैश्विक महामारी के समय अपना अमूल्य सहयोग दे रहे हैं उन्हें हृदय से सम्मान करने के उद्देश्य तथा उनके द्वारा दिए जा रहे।

अमूल्य सेवाओं के बदले उन्हें सम्मान देने व राजीव गांधी की पुण्यतिथि को यादगार बनाने के उद्देश्य से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कोविड केयर सेंटरों व वैक्सीनेसन सेन्टरों  में जाकर फ्रन्टलाईन वर्करों  का सम्मान किया गया है।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि आज जो हम कोरोना महामारी से ग्रसित होकर यहां आते हैं और इनकी सेवाओं ठीक होकर अपने और अपने परिवार के पास जा पा रहे हैं इसका पूरा श्रेय इन्हीं डॉक्टर नर्स और यहां काम करने समस्त कर्मचारियों का ही देन है। मैं इन्हें ह्रदय से धन्यवाद देता हूं क्योंकि हमें इतनी विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान का परवाह न करते हुए अपना अमूल्य सेवा दे रहे हैं  इन्ही लोगो को सम्मान देने के उद्देश्य से ही यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी ने रखा है।


अन्य पोस्ट