दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 मई। भाजपा पाटन के संयुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू एव लालेश्वर साहू ने जारी विज्ञप्ति में कांग्रेसियों के द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर कराई गई एफआईआर के विरोध में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। तब से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस जिन लोक-लुभावने वादा करके सत्ता में आई थी आज अपने सारे वादे भूलकर मौज में व्यस्त है स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था, लचर है, प्रदेश के किसान और युवा अपने आप को ठगा महसुस कर रही है। अभी तक सरकार अपने किए वादों को पूरा नहीं कर पाई है।
भाजपा नेताओ ने कहा कि कांग्रेसियों को सस्ती राजनीति छोड़ अपने किये वादे पर ध्यान देना चाहिए और भाजपा नेताओं पर एफआईआर कराने के बजाय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ में वादा न निभा पाने के लिए धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाना चाहिए।