दुर्ग
लॉकडाउन का उल्लंघन, दुकानदारों पर जुर्माना
15-May-2021 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मई। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन द्वारा लगातार अपील और अनुरोध करने के बाद भी बाजार और चौक-चौराहों में दुकानदार दुकान खोल कर सामान बेच रहे हैं। जहां अधिक संख्या में भीड़ लग रही है। दुकान आने वाले लोग बिना मास्क और बगैर सोशल डिस्टेंस के भीड़ लगाकर खड़े हो रहे हैं। निगम अमला ने शहर में घूम-घूमकर ऐसे 38 लोगों पर कार्रवाई कर 8100 का जुर्माना लगाया तथा समझाइश दी गई दोबारा दुकान खुला पाए जाने पर सीलबंद की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे