दुर्ग

लॉकडाउन का उल्लंघन, कारोबारियों पर जुर्माना
05-May-2021 6:10 PM
लॉकडाउन का उल्लंघन, कारोबारियों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मई।
नगर पालिक निगम दुर्ग का दल कल इंदिरा मार्केट और हटरी बाजार क्षेत्र में 9 व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 7300 का जुर्माना लगाया तथा उन्हें हिदायत दी गई दोबारा दुकान खोले जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

होम डिलीवरी से करें सामान का विक्रय
आयुक्त श्री मंडावी ने शहर के समस्त व्यापारियों दुकानदारों से अनुरोध कर कहा है की वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें वे केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सामानों का विक्रय  करें।  किसी भी स्थिति में दुकान ना खोलें।  

 


अन्य पोस्ट