दुर्ग
पत्रकार चंद्रशेखर साहू व पूर्व पार्षद देवयानी साहू को श्रद्धांजलि
04-May-2021 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 4 मई। ग्राम परसदा निवासी पत्रकार चंद्रशेखर साहू एवं परिक्षेत्र साहू संघ जजंगिरी की महिला उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद कुम्हारी की पूर्व पार्षद देवयानी साहू के निधन पर परिक्षेत्र साहू संघ जजगिरी के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष राजबली साहू, संरक्षक योगेश साहू, मुरारी लाल साव ,मधुसूदन हिरवानी , मनहरण साहू, सचिव बारातू साहू , मोतीलाल, जिला प्रतिनिधि सत्यभामा साहू एवं परसदा साहू समाज के अध्यक्ष पन्ना लाल साहू, छबी लाल ,दुलेश साहू, बी. पी.साहू आदि लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए दुखी परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
