दुर्ग
10वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, अरुण वोरा ने की थी मांग
10-Apr-2021 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
दुर्ग, 10 अप्रैल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी आदेश तक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी करने निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि दुर्ग से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सर्वप्रथम पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से इस आशय की मांग की थी।
आदेश जारी किए जाने के बाद वोरा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जल्द ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को काबू कर लिया जाएगा। श्री वोरा ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पालकों की भावना के अनुरूप जनकल्याणकारी फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे