दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अप्रैल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए दुर्ग शहर में जिला प्रशासन के निर्देशन में स्थापित किये गये सभी 23 टीकाकरण केन्द्रों में भ्रमण कर वहॉ की सुविधा व्यवस्था का निरीक्षण किए । आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ केन्द्रों में पहुॅचकर हितग्राहियों से भी बात किए। उन्होनें उन्हें कहा कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित हैए टीका लगाने के बाद कैसा महसूस हो रहा है हितग्राहियों ने आयुक्त से कहा संक्रमण की सूचना से डर बना हुआ था अब टीका लगाए हैं ठीक लग रहा है। आयुक्त ने उन्हें दूसरा टीका भी लगाने का अनुरोध किया।
टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करायें
आयुक्त श्री मंडावी ने नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के बघेरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गयानगर मुक्तिधाम के पीछे, तिलक स्कूल, नेहरु स्कूल तकियापारा, कसार समाज भवन मुक्तिधाम, अंबेडकर भवन शंकर नगर, आयुर्वेदिक अस्पताल, शक्तिनगर चौक मानस भवन, आमदीमंदिर वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र, सुभाष स्कूल, कुशाभाऊ ठाकरे भवन, पोलसायपारा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल दुर्ग, शनिचरी बाजार पानी टंकी कक्ष, कंडारापारा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, पुरानी गंजमंडी के पीछे पानी टंकी भवन, जेआरडी स्कूल दुर्ग,उरला और कातुलबोर्ड साुदायिक भवन में टीकाकरण केन्द्रों में जाकर टीकाकरण कार्य एवं व्यवस्था का जायजा लिया ।