दुर्ग

सडक़ किनारे से निगम ने हटाए अवैध कब्जे
26-Mar-2021 4:34 PM
सडक़ किनारे से निगम ने हटाए अवैध कब्जे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मार्च।
नगर पालिक निगम दुर्ग के अतिक्रमण दस्ता ने आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार सडक़ किनारे अवैध रूप से रखे गये ठेला, बनाये गये खोमचा को हटाया। 
विभागीय अधिकारी ने जानकारी में बताया कि पटेल चौक से होकर जवाहर चौक की ओर जाने वाली सडक़ पर ठेला, गुमटी रखकर व खोमचा लगाकर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कल ठेला गुमटी हटाये गये। वार्ड 37 आजाद वार्ड में भी नागरिकों ने अवैध कब्जा का गुमटी ठेला हटाने की मांग की थी। जिस पर बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग ने हटाने की कार्यवाही की है। 

निगम ने जारी सूचना में आम नागरिकों को कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रभावशील है। साथ ही कोरोना संक्रमण का ख्तरा बढ़ रहा है। जिला कलेक्टर के द्वारा जिले में 144 धारा लागू कर दिया गया है। अत: पांच से अधिक संख्या में भीड़ करके न रहें, कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि शहर में किसी भी स्थान पर नाली, सडक़ किनारे ठेला, गुमटी लगाकर अतिक्रमण न करें।
 


अन्य पोस्ट