दुर्ग
निजी सुरक्षा गार्ड ने पेड़ में लगाई फांसी
25-Mar-2021 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 मार्च। बीती रात परशुराम भवन सेक्टर 2 के समीप सुरक्षा कर्मी ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि मृतक के पास से आत्महत्या किए जाने का उल्लेखित सुसाइडल नोट भी प्राप्त हुआ है।
भट्टी थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक जगदीश वासनिक पिता खुशमल वासनिक (45 वर्ष) इंद्रावती नगर सडक़ 12 हाउसिंग बोर्ड कोहका का रहने वाला था। पेशे से निजी संस्था में सुरक्षा गार्ड का कार्य करता था। परशुराम भवन के समीप गैरेज रोड से लगे पेड़ों के मध्य बीती रात मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। फिलहाल भट्टी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे