दुर्ग

कपड़ा दुकान में लगाई आग, जुर्म दर्ज
23-Mar-2021 4:24 PM
   कपड़ा दुकान में लगाई  आग, जुर्म दर्ज

दुर्ग, 23 मार्च। फुटपाथ पर लगी रेडिमेड कपड़े की दुकान में आग लगाकर भाग जाने वाले आरोपी के खिलाफ  प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी तबरेज खान तकिया पारा वार्ड 8 निवासी है। उसकी कुआं चौक स्टेशन रोड पर फुटपाथ पर कपड़ा दुकान है। बीस मार्च की सुबह 6.30 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर प्रार्थी को बताया कि सिब्बु साहू नामक युवक ने दुकान को आग लगा दिया है। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। इससे प्रार्थी को 10 हजार रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा था।
 


अन्य पोस्ट