दुर्ग

मितानिन और आरोग्य समिति की 95 महिलाएं सम्मानित
18-Mar-2021 4:00 PM
मितानिन और आरोग्य समिति की 95 महिलाएं सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 मार्च।
मितानिनों एवं महिला आरोग्य समिति द्वारा कल वार्ड 43 बापू नगर के अंबेडकर भवन में उल्लेखनीय कार्य के लिए लगभग 95 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ एरिया कोऑर्डिनेटर, एमटी व अन्य अतिथियों के दीप प्रज्जवलन से हुआ।  कार्यक्रम की संयोजिका निर्मला खलखो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था के सदस्यों का परिचय कराया। श्रीमती केएल कुमारी, टोमिन साहू, पुष्पा मिश्रा एवं सत्यभामा ने कोविड-19 कोरोना व दैनिक जीवन में होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। संचालन रत्ना पासवान एवं आभार प्रदर्शन सीता महानंद ने किया। कार्यक्रम में उषा भारती, योगिता साहू, शानमती, एस लक्ष्मी, बी पद्माराव, प्रेमशिला, हिरावती सहित आरोग्य समिति की महिलाएं उपस्थित थीं।
 


अन्य पोस्ट