दुर्ग
छेड़छाड़, मामला दर्ज
17-Mar-2021 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 मार्च। युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने धारा 354 घ, 506, 341, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती पढ़ाई के लिए संतराबाड़ी आती तो कादम्बरी नगर निवासी आरोपी गुलविंदर सिंह (24 वर्ष) उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान करता था। कभी-कभी वह प्रार्थिया के घर के सामने जाकर अपशब्द का प्रयोग करता था। पांच मार्च को पीडि़ता कापी-किताब लेने जा रही थी तब स्वरुप टाकीज के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे