दुर्ग
कोलिहापुरी में श्रीमद् भागवत कथा 18 से
16-Mar-2021 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 मार्च। युवा कांग्रेस नेता केशव बंटी हरमुख द्वारा अपनी निजी निवास ग्राम कोलिहापुरी दुर्ग में 18 से 25 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूर्वजो की स्मृति में कराया जा रहा हैं। जिसके कथावाचक श्रीधाम आश्रम वृन्दावन के भागवताचार्य आचार्य पं. युगल किशोर महाराज होंगे। इस दौरान 18 मार्च को शोभायात्रा, 19 को धुव चरित्र, 20 को प्रहलाद चरित्र, 21 को समुद्र मंथन, 22 को रूवमणी विवाह, 23 को सुदामा चरित्र, 24 को तुलसी वर्षा एवं शोभायात्रा तथा 25 मार्च को हवन, पूर्णाहूती एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
बताया गया कि कथा प्रतिदिन निजी निवास में दोपहर 1 से संध्या 5 बजे तक होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे