दुर्ग
भिलाई नगर, 13 मार्च। शिव शक्ति सेवा समिति कैंप 1 के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की बारात एवं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव संतोषी मंदिर रोड नंबर 18 से नेहरू चौक, सुभाष चौक, पोट्टी रामलू चौक से होते हुए मगध तैलीक भवन से रामनगर मुक्तिधाम होते हुए बीएम शाह हॉस्पिटल से साक्षरता चौक होते हुए लिंक रोड, जलेबी चौक से शिव संतोषी मंदिर प्रांगण पहुँची, जहाँ समापन किया गया।
यात्रा में बाबा महाकाल की पालकी, बग्घी, बैलगाड़ी, धमाल डीजे, आतिशबाजी तथा बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की जोड़ी के साथ भूत प्रेत पिशाच एवं विभिन्न प्रकार की झांकियों का समावेश था। कार्यक्रम की अगवानी साधु-संतों अवध बिहारी पांडे, धर्मेंद्र पांडे, राजेंद्र पांडे के द्वारा की गई। समिति के अध्यक्ष सौरव जायसवाल, नोहर प्रसाद साहू, पंकज जायसवाल, बी संतोष, विक्की मोदी, विक्की वैष्णव, सुजल जायसवाल, मनोज दुबे, कुलदीप साहू, राहुल साहू, अभिषेक साहू, सागर साहू, गीतू, प्रकाश साव, गुलशन कोसरे, हनी साहू, शुभम कूटारे, विशाल, नंदू चौहान, तरुण साव, रजत साव, मोनू ठाकुर, सुरेंद्र श्रीवास, ललित पाटिल, रिंकू राजन गुप्ता, सुमन साहू, अनिल निर्मलकर, आदि के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।