दुर्ग

अनेकता में एकता की मिसाल है इस्पात नगरी- ताम्रध्वज
11-Mar-2021 4:49 PM
अनेकता में एकता की मिसाल है इस्पात नगरी- ताम्रध्वज

उडिय़ा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 मार्च।
इस्पात नगरी में भिलाई इस्पात संयंत्र होने के कारण भिलाई को  मिनी भारत के रूप में जाना जाता है, यहां सभी क्षेत्र व धर्मों के लोग निवास करते हैं और सभी समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता दिखाई देती है। यहां कभी भी जातीय संघर्ष नहीं हुआ है, यही भिलाई की अनेकता में एकता की मिसाल है। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज द्वारा स्टेशन मरोदा में आयोजित एक दिवसीय पारिवारिक मिलन समारोह के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में उक्त विचार व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए अभी 2 वर्ष पूरे हुए हैं, इसमें 1 वर्ष कोरोना काल खा गया, इस कारण लोगों से मिलना तथा सभी जगह पहुंचना संभव नहीं है। रिसाली के 13 वार्ड भिलाई नगर निगम में शामिल थे, इसलिए यहां विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। अब रिसाली के वार्ड को बढ़ाकर 40 वार्ड कर दिया गया है, ताकि विकास की गति बढ़े। रिसाली में आगामी नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करना ताकि नगर की जन समस्याओं को अच्छे से समझ सकें। उडिय़ा समाज ने जिस सादगी और सरलता से अपना जीवन यापन किया है वह अन्य समाज के लिए एक उदाहरण है, इसलिए इस समाज का छग से विशेष लगाव रहा है। समाज द्वारा मां शीतला मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल एवं सामुदायिक भवन का मांग पत्र मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे श्री साहू ने पूरा करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र नाग ने कहा कि मुझे मेरे समाज की शालीनता और मेहनतकश होने का गर्व है, क्योंकि इसी सद्गुण के कारण ही उडिय़ा समाज ने सामाजिक समरसता का छग में अलख जगाया है। 
दयाराम बाघ ने स्वागत भाषण दिया। संचालन अभा उडिय़ा समाज के अध्यक्ष केदारनाथ महानंद ने किया। विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रिसाली के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग दुर्ग जिलाध्यक्ष नरेश सागर बंसी, सतीश साहू, कृष्ण कुमार वर्मा थे। 

कार्यक्रम में  दयाराम बाग, शंकर निहाल, प्रदीप हरपाल, राजू नायक, कैलाश छत्रिया, निराकार निहाल, माधव बेहरा, सूरज निहाल, वासु तांडी, विक्की नायक,  धर्मवीर छत्रिय, अजय बाग, पन्ना तांडी, आशीष निहाल, राहुल नायक, जयंती महानंद, आशा निहाल, अनीता हरपाल, दुलारी बेसरा, माला नायक, तारा निहाल, पूनम, देवकी, शीतल,  तुलसा नायक, मनीषा, सजनी, तिलोत्तमा तांडी, मल्लिका बाग, उर्मिला, निर्मला, ओरो नायक,  लता सहित दुर्ग भिलाई के उडिय़ा समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट